2 बच्चों की मौत के बाद जांच के लिए राजस्थान में डॉक्टर ने पीया कफ सिरप, हुए बेहोश

राजस्थान में कथित तौर पर कफ सिरप पीने के बाद 2 बच्चों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भरतपुर में कफ सिरप पीने से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर ताराचंद योगी नामक डॉक्टर ने जांच के लिए खुद भी इसे पी लिया। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ घंटे बाद डॉक्टर बेहोश हो गए व उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।