2 बहनों को शिक्षा से जुड़े लोन को लेकर बेंगलुरु में निर्वस्त्र कर पीटा गया; शिकायत दर्ज

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में ₹1 लाख का शिक्षा संबंधी लोन न चुकाने पर दो बहनों को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में दो दिन तक शिकायत दर्ज नहीं की थी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज की गई।