फ्रांस में 5 और 7 साल की दो बहनों ने कथित तौर पर घर में अपनी मां के शव के साथ कई दिन बताए। बच्चियों के स्कूल द्वारा उनकी अनुपस्थिति को लेकर संपर्क करने के बाद पुलिस उनके अपार्टमेंट में गई तो उन्होंने अधिकारियों से कहा, "चुप रहिए...मां सो रही हैं।" उनकी मां की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।