2 बाइकसवार बदमाशों ने दिल्ली में लूटा ₹50 लाख कैश से भरा बैग

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोमवार को तिलक नगर में 2 अज्ञात बाइकसवार बदमाशों ने कथित तौर पर एक स्कूटर पर जा रहे दो लोगों को रोककर हवा में फायरिंग की व उनसे ₹50 लाख कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा, "घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।"