2 बार की ओलंपिक जैवलिन चैंपियन बारबोरा स्पॉटकोवा ने लिया संन्यास

चेक गणराज्य की 2 बार की ओलंपिक जैवलिन चैंपियन बारबोरा स्पॉटकोवा ने जैवलिन से संन्यास ले लिया है। 2008 और 2012 ओलंपिक्स में स्वर्ण और 2016 में कांस्य पदक जीतने वालीं स्पॉटकोवा ने गुरुवार को ज़्यूरिख में डायमंड लीग में आखिरी बार प्रतिस्पर्धा की। 41-वर्षीय स्पॉटकोवा ने कहा, "मेरा शरीर मुझे संकेत दे रहा था कि...यह छोड़ने का समय है।"