2 भाइयों को दिल्ली की एक ही लड़की से हुआ प्यार, महंगी डिमांड पूरी करने के लिए करते थे चोरी
दिल्ली की एक ही लड़की से प्यार करने वाले 2 भाइयों को ग्वालियर (एमपी) में सिलसिलेवार चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, लड़की के मेकअप, कपड़े और महंगी डिमांड पूरी करने के लिए दोनों ने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने कैश और फोन समेत ₹2.75 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है।