2 भाइयों ने देश के 70,000 से ज़्यादा लोगों से ठगे लगभग ₹2700 करोड़
ईडी ने धोलेरा (गुजरात) में ज़मीन-फ्लैट में निवेश के बदले शानदार रिटर्न का लालच देकर देशभर के 70,000 से अधिक लोगों से लगभग ₹2700 करोड़ ठगने वाले राजस्थान के 2 भाइयों के खिलाफ जांच-छापेमारी शुरू की है। दोनों ने नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के एजेंट नेटवर्क के ज़रिए पैसे इकट्ठा किए थे और 2023 में कंपनी अचानक बंद हो गई थी।