2 भारतीयों की आयरलैंड में कार दुर्घटना में हुई मौत, अंतिम संस्कार के लिए जुटाए गए ₹22 लाख

दक्षिणी आयरलैंड के काउंटी कार्लो में ऑडी ए6 कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक के रिश्तेदार ने अंतिम संस्कार के खर्च को पूरा करने के लिए एक फंडरेज़र के ज़रिए ₹22.45 लाख से अधिक एकत्र किए हैं।