रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद भारतीय टीम के दो बल्लेबाज़ों ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह से कप्तान विराट कोहली की शिकायत की थी। बतौर रिपोर्ट्स, फाइनल में हार के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम में कई बल्लेबाज़ों की खिंचाई की थी जो बड़ा विवाद बन गया।