2 महीने सरिता विहार फ्लाईओवर पर होगा मरम्मत का काम, मथुरा रोड पर लगेगा लंबा जाम!
राजधानी दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर दो महीने के लिए बंद किया जाएगा। आगामी 10 जून से यहां पर मरम्मत का काम होगा, जिसके लिए फ्लाईओवर को चार चरणों में बंद किया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। मथुरा रोड पर दिल्ली से फरीदाबाद हर दिन लाखों गाड़ियां आती-जाती हैं।