बेंगलुरु में 2 लोगों ने कथित तौर पर एक 24-वर्षीय कॉलेज छात्रा की कैब में जबरन घुसकर उसका रेप करने की कोशिश की। घटना सोमवार तड़के 2-3 बजे की है और लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। छात्रा ने कहा कि एक आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और गलत तरीके से छूते हुए कपड़े उतारने की कोशिश की।