पुलिस के अनुसार, मुज़फ्फरनगर (यूपी) में 2 लोगों ने रविवार को 17-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया और अपराध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, आरोपी अमरूद देने का लालच देकर पीड़िता को बाग में ले गए थे और उसका रेप किया।