नलगोंडा (तेलंगाना) में एक महिला ने अपने 2 साल के बेटे को बस स्टॉप पर छोड़ दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसके बाद महिला इंस्टाग्राम पर मिले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को अकेला रोते हुए देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। बच्चे को पिता को सौंप दिया गया है।