गोरखपुर (यूपी) में 2 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर नोच डाला जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे व हाथ को चबा डाला व उसको करीब 10 टांके लगाए गए हैं। बच्चे की मां के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बच्चे को कुत्तों के हमले से बचाया।