2 साल के भीतर देशभर में 5जी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत में जल्द ही 5जी सेवाएं लॉन्च होंगी और सरकार का लक्ष्य 2-साल के भीतर देशभर में 5जी सेवाएं उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा, "5जी के लिए करीब $35 अरब का निवेश किया जाएगा।" इससे पहले वैष्णव ने कहा था कि भारत में अक्टूबर तक 5जी सेवाएं लॉन्च की जाएंगी।