2 सिख व्यक्तियों पर यूएस में किया गया हमला, उतारी गई पगड़ी; वीडियो में एक का बहता दिखा खून

न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में 2 सिख व्यक्तियों पर हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक वीडियो में दोनों बिना पगड़ी के दिख रहे हैं जबकि एक का खून बह रहा है। हमला कथित तौर पर उसी जगह हुआ जहां इसी महीने एक 70-वर्षीय सिख व्यक्ति पर हमला कर उसकी नाक तोड़ी गई थी।