inshorts

2 हफ्ते में काम शुरू होगा: बिहार में एनएच पर एक-के-बाद-एक बड़े गड्ढों के वीडियो पर केंद्र

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार में एनएच 227 पर एक-के-बाद-एक बड़े गड्ढों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को कहा कि एनएचएआई हाईवे पर मरम्मत का काम करेगा। मंत्रालय ने कहा, "राज्य सरकार द्वारा सड़क अभी सौंपी जानी बाकी है। इस प्रोजेक्ट पर 2 हफ्ते के भीतर काम शुरू हो जाएगा।"