अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने 2 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की पहचान तनवीर अहमद भट और तुफैल अहमद डार के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आतंकियों के पास से 2 पिस्टल, 2 मैगज़ीन और 15 गोलियां बरामद की हैं।