ढिल्लों फ्रेट कैरियर के शेयरों की मंगलवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर करीब 20% के भारी डिस्काउंट के साथ ₹57.6 प्रति शेयर के भाव पर एंट्री हुई। वहीं, लिस्टिंग के बाद कारोबार के दौरान इसका भाव करीब 5% टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। गौरतलब है कि आईपीओ के तहत ₹72 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।