20 अक्टूबर से हफ्ते में 2 दिन फिज़िकल सुनवाई दोबारा शुरू करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट 20 अक्टूबर से हफ्ते में 2 दिन (बुधवार और गुरुवार) मामलों की फिज़िकल सुनवाई दोबारा शुरू करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक अन्य दिनों पर मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जारी रहेगी। वहीं, एससी ने कोर्ट के परिसर में कोविड-19 नियमों का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया है।