20 किलो तक वज़न कम करने के बाद उत्तर कोरिया में परेड में शामिल हुए किम जोंग-उन
उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता किम जोंग-उन पिछले कुछ महीनों में 20-किलोग्राम तक वज़न कम करने के बाद गुरुवार को देश के 73वें स्थापना दिवस पर परेड में शामिल हुए। किम ने परेड के दौरान भाषण नहीं दिया लेकिन उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया। किम ने बच्चों को भी किस किया जिन्होंने फूलों से शीर्ष नेता का अभिवादन किया था।