20 दिन तक मौत की सज़ा वाली कोठरी में रखा गया: पाक के पूर्व PM इमरान खान
पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जेल में उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, "मुझे 20 दिनों तक मौत की सज़ा वाली कोठरी में एकांत कारावास में रखा गया जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंचती थी।"