20 पत्नियां, 104 बच्चे, 144 पोते-पोतियां; इस शख्स ने तंज़ानिया में बसा दिया पूरा गांव

तंज़ानिया के मज़ी अर्नेस्टो मुइनुची कपिंगा ने 20 शादियां की हैं और उनके 104 बच्चे व 144 पोते-पोतियां हैं और उनका इलाका गांव जैसा लगता है। मुइनुची ने कहा, "मेरे पिता चाहते थे कि हमारा परिवार बड़ा हो।" मुइनुची ने कहा कि उन्होंने 5 शादियां पिता के कहने पर और बाकी खुद कीं। उनकी 7 पत्नियां आपस में बहनें हैं।