20 मिनट में बाइनेंस से ₹60,000 करोड़ की क्रिप्टो चुराने वाले हैकर ने एक गलती से गंवा दिए ₹47 करोड़

बाइनेंस पर 20 मिनट में ₹60,000 करोड़ की क्रिप्टो चोरी करने वाले हैकरों में से एक ने ₹47 करोड़ गंवा दिए। क्रिप्टो ट्रांजैक्शन डेटा के अनुसार, चोरी की क्रिप्टो-करेंसी बदलने की जल्दबाज़ी में उसने 9,08,793 PROM टोकन (₹47 करोड़+ मूल्य) लगभग खाली Uniswap V2 लिक्विडिटी पूल में डाल दिए। इसके बदले उसे 0.0316 ETH मिले जिनकी कीमत महज ₹6,700 थी।

Load More