'₹20 के इतने कम मोमोज़ क्यों?' पूछना पड़ा भारी, MP में दुकानदार ने छात्र पर फेंका खौलता तेल

ग्वालियर (एमपी) में कम मोमोज़ को लेकर सवाल करने पर ठेलेवाले के छात्र पर खौलता तेल फेंकने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र ने ₹20 के मोमोज़ खरीदे और कम संख्या देखकर उसने सवाल किया जिसपर विवाद शुरू हो गया। घटना में छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Load More