inshorts

20% वयस्क आबादी का हुआ पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण, 62% को लग चुकी है पहली डोज़: केंद्र

सरकार ने बताया है कि देश की 62% वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज़ लग चुकी है जबकि 20% वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। बकौल सरकार, देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79% केस केरल से थे। केरल कोविड-19 के 1 लाख+ उपचाराधीन मरीज़ों वाला इकलौता राज्य है।