'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक ₹1.45 लाख करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के 9 महीनों में ईडी ने
₹21,370 करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। गौरतलब है कि पीएमएलए कानून को 1 जुलाई 2005 से लागू किया गया था।