20 साल की उम्र तक लड़की को नहीं आए पीरियड्स, डॉक्टर ने बताया कारण

OB-GYN डॉ. चांदनी सहगल के अनुसार, उनके पास आई एक लड़की को 20-साल की उम्र तक पीरियड्स नहीं आए। उन्होंने बताया, "लड़की की ब्रेस्ट डेवलपमेंट...अंडरआर्म्स-प्राइवेट पार्ट के बालों की ग्रोथ नॉर्मल थी...उसका यूटरस नहीं था पर ओवरी थी। MRI में दुर्लभ जन्मजात मेयर-रॉकीटैन्स्की-क्यूस्टर-हाउजर सिंड्रोम निकला। इसमें लड़की जेनेटिकली-हॉर्मोनली फीमेल होती है। वह वजाइनल रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी करा सकती है।"

Load More