देशभर की पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ रहमान डकैत को सूरत क्राइम ब्रांच ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, रहमान डकैत 'ईरानी डेरा' नाम के गैंग का मास्टरमाइंड है। यह गैंग भोपाल से ऑपरेट होता था और लूट, ठगी, आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।