20 साल पहले हत्या कर फरार हुआ शख्स यूपी में बेच रहा था छोले-भटूरे, पकड़ा गया
दिल्ली के एक व्यापारी के अपहरण-हत्या के केस में 20 साल से फरार सिपाही लाल नामक 41-वर्षीय शख्स को मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नाम बदलकर मैनपुरी में छोले-भटूरे बेच रहा था। एक पुलिसकर्मी ने इलाके में आम बेचना शुरू किया और उसने 2 दिन बाद पहचान पुख्ता होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।