inshorts

200 किलो गांजा खा गए चूहे, झारखंड में सबूत के अभाव में तस्करी का आरोपी हुआ बरी

रांची (झारखंड) में एनडीपीएस ऐक्ट के एक मामले में पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि थाने के मालखाने से ₹1 करोड़ की कीमत का करीब 200 किलो गांजा चूहों ने खा लिया है। सबूत के अभाव व साक्ष्यों में विरोधाभास के चलते अदालत ने आरोपी इंद्रजीत राय को बरी कर दिया। अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।