200 भी बना लेता तो पापा कहते 10 और बना लेता, 100 बनाऊं या 0 मां खुश रहती है: वैभव सूर्यवंशी
14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइज़िंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 144(42) रन की पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने कहा, "पापा को उतनी खुशी नहीं होती।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आज 200 रन भी..बना लेता तो पापा कहते 10 और बना सकते थे...लेकिन मैं 100 बनाऊं या 0 मां हमेशा खुश रहती हैं।"