भारत सरकार द्वारा 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र प्रतिबंधित 200 से ज़्यादा ऐप्स में से 36 अब भारतीय ऐप स्टोर्स पर दोबारा उपलब्ध हो गए हैं। इनमें ज़ेंडर, योकू, ताओबाओ, टैंटैन और मैंगो टीवी जैसे ऐप शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप्स या तो अपने मूल रूप में या क्लोन वर्ज़न के रूप में वापस आ गए हैं।