2000°C का तापमान और हीट शील्ड, कितना खतरनाक था सुनीता विलियम्स का सफर?
बीबीसी के मुताबिक, जब सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहे स्पेसX के कैप्सूल ने धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया तो अंतरिक्षयान की प्लाज़्मा शील्ड का तापमान 1927°C तक पहुंच गया था लेकिन हीट शील्ड सवार अंतरिक्षयात्रियों को इससे बचाने में मददगार साबित हुई। सुबह 3:21 बजे यान स्वचालित हो गया था और इसके बाद यान सुबह 3:27 बजे उतरा।