2001 में संसद में हुए हमले में अपनी जान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है, "मैं उन बहादुरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।" उन्होंने कहा, "उनका साहस और निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहती है। राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का अत्यंत आभारी है।"