वर्ष 2002 में $100,000 (₹76 लाख) की लॉटरी जीतने वाले एल्विन कोपलैंड नामक अमेरिकी शख्स ने अब $10 लाख (₹7.6 करोड़) का जैकपॉट जीता है। एल्विन ने कहा कि उन्होंने स्टोर से टिकट खरीदने के बाद उन्हीं नंबर्स पर दांव खेला जिन्हें वह हमेशा चुनते हैं। उन्होंने अपना चेक लेते हुए कहा, "मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।"