2005 का मेरा हेयरस्टाइल: जीवन के सबसे बड़े पछतावे के बारे में पूछे जाने पर पीटरसन

ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन से एक फैन ने क्रिकेट के बाद उनके जीवन के सबसे बड़े पछतावे और सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा के बारे में पूछा। पीटरसन ने जवाब देते हुए कहा कि सबसे बड़ा पछतावा 2005 का उनका 'हेयरस्टाइल' और सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा गैंडे को विलुप्त होने से बचाने में मदद करना है।