2005 के बाद पहली बार बैलन डोर के लिए नामित नहीं हुए मेसी, इस बार कौन-कौन हैं दावेदार?
7 बार के बैलन डोर विजेता लियोनेल मेसी को बैलन डोर 2022 के लिए नामित नहीं किया गया है। 2005 के बाद यह पहली बार है कि मेसी को पुरस्कार के लिए 30-सदस्यीय सूची में जगह नहीं मिली है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार 18वें वर्ष बैलन डोर के दावेदारों में शामिल हैं। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और अर्लिंग हालैंड अन्य दावेदार हैं।