2006 में सेवा बुक कराने वाले शख्स को टिकट या ₹45 लाख दें: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से कोर्ट
सेलम (तमिलनाडु) के कंज़्यूमर कोर्ट ने एक व्यक्ति की याचिका पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 1 साल के भीतर उसे 'मेलचट वस्त्रम' सेवा के लिए टिकट देने को कहा है। शिकायतकर्ता ने 2006 में ₹12,250 देकर यह सेवा बुक की थी। कोर्ट ने टीटीडी से कहा कि अगर टिकट न दे पाएं तो उसे बतौर मुआवज़ा ₹45,00,000 दिए जाएं।