2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के आरोपी इंडियन मुजाहिदीन आतंकी मंसूर की जमानत याचिका खारिज़

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को इंडियन मुजाहिदीन आतंकी मंसूर असगर पीरभॉय की ज़मानत याचिका खारिज़ कर दी है। मंसूर 2008 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट में आरोपी है जिसने कथित रूप से ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले 'मृत्यु का संदेश' शीर्षक के साथ एक ई-मेल संचारित किया था। दिल्ली सीरियल ब्लास्ट में 26 लोगों की जान चली गई थी।