2008 मालेगांव (महाराष्ट्र) ब्लास्ट मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और दो अन्य आरोपियों ने गुरुवार को बरी किए जाने की मांग वाली अपनी लंबित याचिकाओं को बॉम्बे हाईकोर्ट से वापस ले लिया। बकौल कोर्ट, मामले में ट्रायल एडवांस्ड स्टेज पर पहुंच चुका है। दरअसल, एनआईए कोर्ट ने इस केस में आरोपियों को बरी करने से इनकार किया था।