2011 के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर 50+ स्कोर बनाने पहले भारतीय बने आकाश दीप

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाइट वॉचमैन के तौर पर मैदान पर उतरे आकाश दीप ने 66 (94 गेंद) रन बनाए। वह 2011 के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बने हैं। 2011 में अमित मिश्रा ने नाइट वॉचमैन के तौर पर 84 रन बनाए थे।