सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बेघर आबादी की संख्या 17,73,040 थी। इनमें शहरी क्षेत्रों के 9,38,348 और ग्रामीण क्षेत्रों के 8,34,692 लोग शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज़्यादा बेघरों की संख्या उत्तर प्रदेश (3,29,125) में है जिसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (2,10,908) और तीसरे स्थान पर राजस्थान (1,81,544) है।