2011 से 2015 के IIT JEE टॉपर अब क्या कर रहे हैं?

आईआईटी-जेईई के 2011 के टॉपर इम्मादी प्रुध्वितेज अभी आईएएस अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश में पदस्थ हैं। टॉपर अर्पित अग्रवाल (2012) टावर रिसर्च कैपिटल (अमेरिका), टॉपर साई संदीप (2013) माइक्रोसॉफ्ट (अमेरिका) और टॉपर सतवत जगवानी (2015) कैडेंस डिज़ाइन सिस्टम्स (अमेरिका) के साथ कार्यरत हैं। वहीं, 2014 के टॉपर चित्रांग मुर्दिया अभी पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्चर हैं।