संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (यूएनएचआरसी) ने कहा है कि 2011 में सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 3,06,887 नागरिक मारे गए हैं। यूएनएचआरसी प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने कहा कि इसका नवीनतम विश्लेषण 'संघर्ष की गंभीरता...और पैमाने की स्पष्ट समझ' देगा। गौरतलब है, सीरिया में तत्कालीन राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के खिलाफ संघर्ष शुरु हुआ था।