2011-2019 के बीच भारत की अत्यधिक गरीबी में 12.3% की गिरावट आई: विश्व बैंक रिसर्च पेपर
विश्व बैंक की एक रिसर्च में कहा गया कि 2011-2019 के दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी में 12.3% से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान ग्रामीण गरीबी में 14.7% और शहरी गरीबी में 7.9% की गिरावट आई। ग्रामीण गरीबी 2011 में 26.3% से घटकर 2019 में 11.9% हो गई है, जबकि शहर में यह 14.2% से घटकर 6.3% हुई।