रॉयटर्स के अनुसार, फ्रांस की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को साल 2012 के री-इलेक्शन में तय सीमा से अधिक धनराशि खर्च करने का दोषी पाया है। इस मामले में कोर्ट ने सरकोज़ी को 1 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। हालांकि, फैसला सुनाए जाने के समय सरकोज़ी पेरिस की अदालत में उपस्थित नहीं थे।