राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बताया है कि 2013 में ट्रायल के दौरान उन्हें देखने के बाद तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने उनसे टीम में शामिल होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, "राहुल सर ही थे जिन्होंने मुझे पहचाना...मुझे देखने के बाद वह मेरे पास आए और कहा 'क्या तुम मेरी टीम के लिए खेल सकते हो'?"