राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया है कि 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने के दौरान शराब पीकर एक खिलाड़ी ने उन्हें बिल्डिंग की 15वीं मंज़िल की बालकनी से लटका दिया था। फ्रैंचाइज़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चहल ने बताया, "वहां पर मौजूद लोगों ने स्थिति संभाली...मैं बेहोश सा हो गया था।"