2013-14 के मुकाबले इस साल अप्रैल-अगस्त में 146% बढ़ा फार्मा उत्पादों का निर्यात: मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 के अप्रैल-अगस्त के मुकाबले इस साल अप्रैल-अगस्त में फार्मास्युटिकल उत्पादों का निर्यात 146% बढ़ा। उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल उत्पादों का निर्यात 2013-14 के अप्रैल-अगस्त में ₹26,184.30 करोड़ था जो इस साल बढ़कर ₹64,319.57 करोड़ रहा। मांडविया ने कहा, "'मेड इन इंडिया' दवाएं दुनियाभर में...ज़िंदगियां बचा रही हैं।"